दर्द पर पलती मुस्कुराहटें
फिल्मी पर्दे की रौनक और चमक-दमक के बीच सिने तारिकाओं की जिंदगी झूलती रहती है। अनेक विवादों से घिरी जिंदगी केबीच भी वे कई कल्याणकारी कार्यों में लगी रहती हैं। दूसरों का जीवन चाहे उनकी वजह से रोशन हो लेकिन उनके अपने जीवन में कभी घर में मिली प्रताडऩा तो कभी बेवफाई की वजह से अंधेरा छाया रहता है। ऐसी कई सिने तारिकाएं हमारे दिलों पर छाई हुई हैं जो न सिर्फ घरेलू हिंसा की शिकार हुईं, बल्कि इसका विरोध करने पर उन्हें घर में जुल्मों सितम भी सहना पड़ा....
ग्लैमर जगत की वे सिने तारिकाएं जिनके कदम रखते ही चारों ओर से उन्हें अपने फैन्स की आवाज सुनाई देने लगती है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। सारी दुनिया में धूम मचाने वाली ये हसीनाएं जब अपने ही घर में प्रताडि़त की जाती हैं तो ये बात न सिर्फ उनके खुद के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी दुखदायी होती है। २010 में कोलकाता की मॉडल डिंपी गांगुली ने राहुल महाजन से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही राहुल द्वारा डिंपी को मारने की शिकायत आई थी। राहुल का अपनी पत्नी के साथ ये दुव्र्यवहार पहली बार नहीं है, बल्कि राहुल की पहली पत्नी श्वेता सिंह भी अपने पति के खिलाफ शारीरिक शोषण का केस दर्ज करवा चुकी हैं। 70 के दशक में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने वाली दिलकश अदाकारा जीनत अमान का निजी जीवन परेशानियों से भरा रहा। अभिनेता संजय खान के साथ उनके संबंध लंबे समय तक चर्चा में रहे। इसी बीच ये बात भी लोगों की जुबान पर रही कि संजय ने जीनत अमान को कई बार मारा जिसकी वजह से उनकी आंख में चोट लगी। मोस्ट स्टाइलिश सिने तारिका के रूप में जिस अभिनेत्री के चाहने वाले न सिर्फ हिंदुस्तान में, बल्कि सारी दुनिया में रहे, उसकी दुर्दशा यह रही कि उनके दूसरे पति मजहर खान भी शादी के बाद उन्हें शारीरिक यातना देते रहे। मजहर के साथ जीनत के संबंध उनकी कैंसर से मृत्यु हो जाने के पहले तक कभी मधुर नहीं रहे। युक्तामुखी ने पिछले साल उनके पति पिं्रस तुली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पूर्व मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी युक्ता के अनुसार अपने पति द्वारा वे कई बार घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं। एक समय वो था जब 1990 में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली खान के साथ उनके अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। उनके इश्क की दास्तान सलमान के दुव्र्यवहार की वजह से खत्म हुई। उसके बाद सोमी अली अमेरिका चली गईं और एक ऐसी संस्था के लिए कार्य कर रही हैं जो महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों और शारीरिक शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करती है। सोमी के बाद ऐश्वर्या रॉय ने सलमान के खिलाफ मारपीट की बात उन दिनों स्वीकार की थी, जब दोनों के बीच इश्क परवान पर था। अदनान सामी की पहली पत्नी सबाह गलदारी ने 2009 में अपने पति के विरुद्ध मुंबई में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करवाई। सबाह का कहना था कि अदनान उसे जलती हुई सिगरेट से जलाता था। तीन साल तक पति के अत्याचार सहने के बाद सबाह ने अदनान से तलाक ले लिया। हॉलीवुड की मारिया केरी एक गायिका और अभिनेत्री के रूप में मशहूर हैं। मारिया का दावा था कि उनके पहले पति टॉमी मटोला उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव न सिर्फ मारिया के निजी जीवन पर, बल्कि उनके कैरियर पर भी पड़ा। बाद में उन्होंने लेरी किंग से दूसरी शादी कर ली। व्हीटनी ह्यूस्टन के साथ उनके पति बॉबी ब्राउन ने कई साल तक अत्याचार किया। अंत में तंग आकर ह्यूस्टन ने अपने पति के खिलाफ अदालत में कार्रवाई की। 2003 में घरेलू हिंसा के मामले में ब्राउन को जेल हुई। 2009 में प्री ग्रेमी पार्टी के दौरान रिहाना और क्रिस ब्राउन के बीच भारी भीड़ के सामने जो झगड़ा बढ़ा वो इस हद तक बढ़ा जिसकी वजह से क्रिस ने रिहाना को इतना मारा कि उनके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान दिखाई देने लगे। इस घटना का मुख्य कारण यह था कि रिहाना ने क्रिस की गर्लफ्रेंड का मैसेज उसके सेल फोन पर पढ़ लिया था। अभिनेत्री और गायिका मेडोना को 1988 में घरेलू हिंसा का सामना उस वक्त करना पड़ा, जब वे अपने पहले पति सियेन पेन के साथ रहती थीं। उसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया।
मेडोना की यह शिकायत थी कि उनके पति ने कभी उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया।
टीना टर्नर एक गायिका के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। टीना के अनुसार उनके पति इक टर्नर ने उनके साथ कई बार बलात्कार किया और वे उन्हें सिगरेट से जलाते भी थे। उनके साथ होने वाली हिंसा की घटनाओं का जिक्र टीना ने अपनी आत्मकथा में भी किया है। गवाहों के बयान के आधार पर टीना द्वारा इक पर लगाए गए सारे आरोप सही साबित हुए। जब कंगना रानाउत ने मुंबई आकर अपने कैरियर की शुरुआत की थी तो उनके इश्क की चर्चा पहले से शादीशुदा आदित्य पंचोली के साथ थी। कंगना का कहना है कि उन दिनों आदित्य ने उनके साथ मारपीट भी की थी। हॉलीवुड अभिनेत्री हेले बेरी को 2004 में उनके प्रेमी ने इतना मारा था कि जिसकी वजह से उनके कान में गहरी चोट आई थी। हालांकि हेले ने अपने प्रेमी का नाम कभी नहीं बताया। पामेला एंडरसन के साथ ली जोंस की शादीशुदा जिंदगी चार साल तक रही। इस दौरान भी पामेला को उसके पति ने गर्भावस्था में भी कई बार शारीरिक यातनाएं दीं। पामेला की शिकायत पर जॉन को जेल की हवा खानी पड़ी। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के उनके पति राजा चौधरी के साथ वैवाहिक संबंध हमेशा खराब ही रहे। श्वेता का कहना है कि राजा ने न सिर्फ उसे, बल्कि उसकी बेटी पलक को भी जान से मारने की कोशिश की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें