बेबी से पहले बेबीमून
ब्रिटेन के शाही परिवार का अगला वारिस दुनिया में कब आएगा, पिछले काफी वक्त से इसको लेकर कयास लगते रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि केट मिडलटन की डिलिवरी डेट तेरह जुलाई होगी। केट के मां बनने की खबर से लेकर बेबीमून के सफर तक की हर बात सुर्खियों में रही। इसी के साथ केट मिडलटन और प्रिंस विलियम का बेबीमून एक बार फिर गर्भावस्था के दौरान बेबीमून पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। बेबी के जन्म से पहले बेबीमून का ट्रेंड न सिर्फ अमेरिका, बल्कि भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है...
इस वक्त केट और प्रिंस विलियम का बेबीमून चर्चा में है। बेबीमून सिर्फ शाही परिवारों तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि अमेरिकन मीडिया हाउस द्वारा 2006 में किए गए सर्वे के अनुसार 59 प्रतिशत दंपति डिलीवरी से पहले बेबीमून का आनंद लेते हैं। बेबीमून की अवधारणा सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि भारत में भी है। इसे बढ़ावा देने के लिए हमारे देश के कई रिसोट्र्स और होटल्स विशेष ऑफर दे रहे हैं। बिजनेस वूमन पारुल ने केरल में बेबीमून का आनंद लिया। केरल की आयुर्वेदिक पद्धति और मसाज के बारे में पारुल को पहले से जानकारी थी। वहां की हरी भरी वादियों के बीच अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्होंने मसाज सहित अन्य पद्धतियों का फायदा भी उठाया। मनोचिकित्सक डॉ. काकोली राय कहती हैं कि तेजी से प्रचलन में आया बेबीमून आपको सुकून की नींद सोने, एक दूसरे के साथ वक्त बिताने और प्यार भरे लम्हे जीने का भरपूर वक्त देता है। इसके फायदों को देखते हुए व्यस्त होने के बाद भी लोग बेबीमून पर जाना पसंद कर रहे हैं। जुलाई में केट मिडलटन की डिलीवरी से पहले इस शाही जोड़े ने वेस्टइंडीज के एक निजी आइसलैंड मस्टिक में बेबीमून मनाया। जिस भव्य विला में वे ठहरे थे उसका एक सप्ताह का किराया 30,000 डॉलर था। यहां उनकी निजता का पूरा ख्याल रखा गया। इस स्थान तक पहुंचने के लिए केट ने आठ घंटे की हवाई यात्रा की। समाजसेविका और टीवी एक्ट्रेस किम कारदाशियान ने बच्चे के जन्म से पहले रियो डि जेनेरियो में अपने प्रेमी केन्ये वेस्ट के साथ बेबीमून का मजा लिया। इस बारे में किम ने अपने ब्लॉग में लिखा
मुझे यह सुनकर दुख हो रहा है कि बच्चे के जन्म के बाद मैं कुछ समय तक उसके साथ यात्रा नहीं कर सकूंगी। गर्भावस्था में भी फैशन आइकन के रूप में प्रसिद्ध किम ने पांच इंच ऊंची हाई हील बेबीमून में भी पहनी। प्यार में डूबी इस जोड़ी का बेबीमून भी सुख्रियों में रहा जो ब्राजील की खूबसूरत वादियों में वक्त बिताने के बाद नाइजीरिया चला गया। गौरतलब है कि
पिछले महीने किम ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। टीवी अभिनेत्री सांई और उनके पति शक्ति आनंद ने दो साल पहले बेबीमून की योजना अपने चंद दोस्तों के साथ बनाई। शक्ति इस बारे में कहते हैं हमारी शादी को छह साल हो गए। अब वह समय आ गया है जब हमें परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए। उनके घर बच्चे का जन्म अगस्त में हुआ और इससे पहले ही सांई ने बेबीमून पर जाने की योजना बनाई। सांई के अनुसार बच्चे के जन्म के बाद कुछ सालों तक घूमना-फिरना मुश्किल रहेगा इसलिए उनके आने से पहले का समय कुछ खास होना चाहिए। सांई और शक्ति दोनों चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम संस्कृत के किसी शब्द से लिया जाए और इसीलिए दोनों ने संस्कृत की कई किताबें पढ़ डाली। अक्टूबर 2012 में विवेक ओबेराय अपनी पत्नी प्रियंका के साथ स्विट्जरलैंड बेबीमून के लिए गए थे। विवेक कहते हैं कि मेरी पत्नी और बहन दोनों की डिलीवरी एक ही महीने में होना है इसलिए मैं चाहता हूं कि अपने इस टूर में दोनों के लिए शॉपिंग करूं लेकिन घूमने-फिरने से ज्यादा ध्यान मुझे प्रियंका की खुशियों का भी रखना होगा ताकि गर्भावस्था में वह खुश रहे और एक स्वस्थ संतान को जन्म दे। गौरतलब है कि पिछले साल प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया था।
बॉक्स में
-गर्भवस्था में सातवें महीने से पहले बेबीमून पर जाएं।
-सफर के दौरान भारी सामान उठाने से बचें।
-तैराकी करने और पहाड़ों पर चढऩे से बचें।
-अपने होटल या रेस्टोरेंट के पास स्थित अस्पताल की जानकारी अवश्य रखें।
कहां से आया बेबीमून
इस शब्द का उपयोग 1996 में सबसे पहले गर्भावस्था पर लेख लिखने वाली लेखिका शेला किटजिंगर ने किया था। यद्यपि उन्होंने बेबीमून को बच्चे के जन्म से पहले अभिभावकों को शांत और सुकून भरे पल साथ में बिताने के लिए प्रयुक्त किया था जिसे कुछ सालों बाद एक दूसरे के साथ घूमने फिरने के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।
जब जाएं बेबीमून पर
-किसी स्पा में प्रेग्रेंसी मसाज करवाएं।
-समुद्र के किनारे वक्त गुजारें।
-खाने के दौरान पौष्टिकता का ध्यान रखें।
-प्रकृति के बीच पिकनिक की योजना बनाएं।
-बेबीमून पैकेज के बारे में पूरी जानकारी रखें और बजट के अनुरूप स्थान का चुनाव करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें